ममता ने बंदी पायलट की सुरक्षित वापसी की कामना की

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के बंदी पायलट की पाकिस्तान से सुरक्षित वापसी की कामनी की।

विंग कमांडर अभिनंदन के मिग 21 के बुधवार को हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरने पर उन्हें बंदी बना लिया गया।

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “उनके परिवार के सदस्यों व सभी देशवासियों के साथ हम पायलट अभिनंदन के सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के भारतीय वायुसेना के पायलट को ‘शांति के संकेत’ के तौर पर रिहा किए जाने के घोषणा के बाद आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493