ममता ने भारतीय टीम को दी जीत की बधाई

कोलकाता, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विश्व कप-2015 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हराने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

भारतीय टीम ने एडिलेड ओवल में हुए इस मैच में पाकिस्तान को 76 रनों से मात दी।

भारतीय टीम की जीत के बाद ममता ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, “जब भी मौका मिलता है मैं भारत का मैच जरूर देखती हूं। भारतीय टीम ने विश्व कप का शानदार आगाज किया। बधाईयां।”

भारतीय टीम ने विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार छठी बार मात दी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली (107) के शानदार शतक की बदौलत सात विकेट पर 300 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और उसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम को 47 ओवरों में 24 रनों पर धराशायी कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493