ममता ने मदर टेरेसा को याद किया

कोलकाता, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मदर टेरेसा की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

ममता ने ट्वीट किया, “गरीबों की जीवन भर सेवा करने के बाद मदर टेरेसा का 1997 में इसी दिन निधन हुआ था। उन्हें श्रद्धांजलि। उनकी याद में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस घोषित किया है।”

मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने अपना जीवन शहर के गरीब, बीमार व जरूरतमंद लोगों को समर्पित कर दिया। अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा मिशनरी समूह-मिशनरीज ऑफ चैरिटी का गठन किया।

उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

उनका निधन पांच सितंबर, 1997 को हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2012 में स्वीकृत प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि मदर टेरेसा के कार्य सहित चैरिटेबल संगठनों व व्यक्तियों के प्रयासों को मान्यता देते हुए संयुक्त राष्ट्र की जनरल एसेंबली ने पाच सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493