कोलकाता, 8 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं को बधाई दी है।
ममता ने अपने ट्विटर पर लिखा, “दुनिया की माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।”
महिलाओं को हमारी शान बताते हुए ममता ने उन्हें समाज के सर्वोच्च पद पर पहुंचने और शेष दुनिया का नेतृत्व करने की कामना की।
ममता ने कहा, “मताएं और बहनें हमारे समाज का गौरव हैं। वे समाज के सर्वोच्च पद पर सुशोभित हों।”
dharmpath.com dharmpath