कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने इसे एक कायरतापूर्ण कृत्य बताया।
उन्होंने आत्मघाती विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख जताया।
ममता ट्वीट कर कहा, “मैनचेस्टर विस्फोट में निर्दोष लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुखी हूं। ये आतंकी हमले कायरतापूर्ण हैं।”
अमेरिकी पॉप गायिका एरियाना ग्रैंडे के सोमवार रात के कॉन्सर्ट के तुरंत बाद मैनचेस्टर में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath