ममता ने रितुपर्णो को उनके जन्मदिन पर याद किया

कोलकाता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिवंगत फिल्मकार रितुपर्णो घोष को उनके जन्मदिन पर याद किया।

कोलकाता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिवंगत फिल्मकार रितुपर्णो घोष को उनके जन्मदिन पर याद किया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “आज रितुपर्णो घोष का जन्मदिन है। हमने उन्हें बहुत ही कम उम्र में खो दिया। रितु हम आप को बहुत याद करते हैं।”

समीक्षकों द्वारा सराही गई कई पुरस्कार विजेता फिल्मों के निर्माता घोष का हृदयाघात के कारण 30 मई, 2013 को निधन हो गया था।

उनका जन्म 31 अगस्त, 1963 को हुआ था। उनकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों में शामिल हैं रेनकोट, अंतर महल, शोब चोरित्रो काल्पोनिक और चोखेर बाली।

घोष ने चित्रांगदा, अरकती प्रेमर गोलपो और मेमोरीज इन मार्च जैसे फिल्मों में अभिनय भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493