कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आंध्र प्रदेश में हुए रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार पर रेलवे की उपेक्षा का आरोप लगाया।
कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आंध्र प्रदेश में हुए रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार पर रेलवे की उपेक्षा का आरोप लगाया।
ममता ने कहा, “रेलवे की उपेक्षा हो रही है और कम प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों की रक्षा और सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “अफसोस की बात है, आज कई लोगों ने जान गंवा दी। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं।”
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री ममता ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि रेलवे उन खामियों पर ध्यान दे जिसकी वजह से हादसा हुआ।
उन्होंने कहा, “हम मंत्री को दोष नहीं दे रहे, वह ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath