कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के घर पहुंचीं और उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
सुकमा जिले में सोमवार को हुए नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पच्चीस जवान शहीद हो गए थे, जिनमें से तीन पश्चिम बंगाल के थे।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “बंगाल के तीन जवान सुकमा में शहीद हुए। बंगाल के जवानों ने हमेशा देश की सेवा के लिए काम किया है।”
मुख्यमंत्री कूच बिहार के दो सैनिकों -कृष्ण कुमार दास और बिनय चंद्र बर्मन- के घर पहुंचीं।
dharmpath.com dharmpath