कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिग्गज सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दास गुप्ता के निधन पर शोक जताया और इसे शास्त्रीय संगीत की दुनिया की बड़ी क्षति बताया।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “पद्म विभूषण पंडित बुद्धदेब दास गुप्ताजी नहीं रहे। यह शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”
दास गुप्ता (85) का सोमवार सुबह निधन हो गया।
दिग्गज सरोद वादक का जन्म फरवरी 1933 में बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्हें 2012 में पद्मभूषण से नवाजा गया था।
dharmpath.com dharmpath