ममता ने सर्वोच्च अदालत के फैसला का स्वागत किया

कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसे ‘नैतिक जीत’ करार दिया।

कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसे ‘नैतिक जीत’ करार दिया।

शीर्ष न्यायालय ने कुमार को शारदा चिट फंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश होने और सीबीआई से कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी समेत कोई भी कड़ी कार्रवाई न करने का निर्देश दिया।

ममता बनर्जी ने यहां अपने धरनास्थल के मंच से मीडिया से कहा, “यह हमारी नैतिक जीत है। हमने कहा है कि हम न्यायपालिका और संस्थानों का पूरा सम्मान करते हैं। यह आदेश पहले भी पारित किया गया था कि वे एक आपसी सहमति वाले स्थान पर परस्पर बात कर सकते हैं। हम इस फैसले के आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “राजीव कुमार ने कभी नहीं कहा कि वह सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने सीबीआई को पांच पत्र भेजे और अधिकारियों से एक आपसी सहमति वाले स्थान पर मिलने के लिए कहा लेकिन वे एक गुप्त अभियान के तहत बिना किसी सूचना के उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर आ गए।”

ममता ने कहा, “आज अदालत ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं होगी.. हम फैसले का स्वागत करते हैं। यह अधिकारियों की नैतिकता को मजबूत करेगा।”

इस दौरान ममता से यह पूछे जाने पर कि क्या अदालत के फैसले के बाद भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि वह अन्य विपक्षी नेताओं से बात करने के बाद फैसला लेंगी।

उन्होंने कहा, “मुझे नेताओं से बात करने दीजिए। हम अकेले नहीं है। मैं सभी दलों के मुख्य विपक्षी नेताओं से परामर्श करूंगी जिन्होंने हमें अपना समर्थन दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493