ममता ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सराहा

कोलकाता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निजता के अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय के गुरुवार के फैसले का स्वागत किया है, जिसमें निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार करार दिया गया है।

शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद ममता ने ट्वीट कर कहा, “हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।”

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. एस. खेहर की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय पीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में सर्वसम्मति से यह निर्णय दिया कि निजता का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493