ममता ने सियाचिन के योद्धा को सलाम किया

कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ को श्रद्धांजलि दी।

लांस नायक सियाचिन ग्लेशियर में छह दिनों तक बर्फ में दबे रहने के बाद चमत्कारिक ढंग से जीवित मिले थे।

जिंदगी की लड़ाई लड़ते हुए अंत में वह हार गए और दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में गुरुवार सुबह 11.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के निधन की खबर से दुख हुआ। वीर जवान ने देश के लिए महान बलिदान दिया है। उन्हें और उनके शहीद हुए साथियों को नमन।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493