ममता ने स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती मनाई

कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद के शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने के लिए सभी से आग्रह करते हुए महान विचारक की 156वीं जयंती मनाई।

ममता ने ट्वीट कर कहा,”आज महान उपदेशक और दार्शनिक की जयंती है..स्वामी विवेकानंद। हमें हमेशा शांति और भाईचारे के संदेश को याद रखना चाहिए, जिसके लिए स्वामीजी खड़े हुए।”

उन्होंने कहा, “उनकी याद में आज हम राज्यभर में विवेक उत्सव मना रहे हैं।”

देशभर में इस दिन के महत्व का जिक्र करते हुए ममता ने लिखा, “स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश के युवाओं को नफरत और अनिश्चितता के माहौल को दूर करने और इस महान राष्ट्र के गौरव को और बढ़ाने के लिए साथ आना चाहिए।”

विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त है। उनका जन्म कलकत्ता (कोलकाता) में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका निधन चार जुलाई 1902 को हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493