ममता बनर्जी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम नहीं : रिजिजू

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की।

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की।

सीबीआई ने चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों तापस पाल और सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार कर रखा है। इसे लेकर बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बदला लेने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग की है।

ममता ने नोटबंदी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यहां तक कि उन्होंने मोदी की जगह लालकृष्ण आडवाणी या अरुण जेटली या केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री बना कर एक राष्ट्रीय सरकार के गठन का भी प्रस्ताव रखा है।

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रिजिजू ने ममता पर संविधान को बर्बाद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, “ममता पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री होने के बाद भी जब वह इस तरह के उकसाने वाले बयान देती हैं तो लगता है कि वह खुद संविधान को नष्ट करना चाहती हैं।”

बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद बंगाल में भाजपा मुख्यालय पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले के संदर्भ में रिजिजू ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी में शामिल हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह उकसाने वाले बयान देना जारी रखे हुई हैं। इससे पहले हमलोगों ने इस तरह का कोई मुख्यमंत्री नहीं देखा था।”

एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के कोलकाता स्थित आवास को तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया था।

रिजिजू ने कहा, “उन्हें संविधान के दायरे में काम करना चाहिए। हम सभी संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं और संविधान की रक्षा करना हमलोगों की जिम्मेदारी है। यदि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित नहीं कर सकतीं तो वह अपने राज्य की जनता को क्या जवाब देंगी? बंगाल की मुख्यमंत्री को यह अहसास करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493