ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इनकार

कोलकाता-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह CM पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि हम जनादेश नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी।

ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग असली विलेन है। उसने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं, सड़कों पर रहूंगी। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था। मेरे साथ बदसलूकी की। उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार किया। पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेता उनके साथ खड़े हैं। हम फिर से उभरेंगे और उनका शेर की तरह लड़ेंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि इस समय जो हो रहा है, वैसा उन्होंने कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में चुनाव चुराया था, वैसे ही बंगाल में चुनाव चुराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सिस्टम पर कब्जा करने के लिए लोकतंत्र की हत्या की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493