इंदौर-मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर बैगेज सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई से पहुंचे एक व्यापारी का चेक इन सूटकेस टूटा हुआ मिला और उसमें रखा महंगा सामान गायब था। घटना 2 मई की बताई जा रही है। एरोड्रम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीनाथ रेजीडेंसी निवासी फर्नीचर व्यवसायी शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने दो बैग चेक इन काउंटर पर जमा किए थे। फ्लाइट सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और वे करीब 9 बजे इंदौर पहुंचे। जब उन्होंने एयरपोर्ट के बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान उठाया तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ और चेन खुली मिली।
बैग की जांच करने पर उसमें रखी राडो कंपनी की घड़ी, परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट गायब गए थे। हिमांशु के अनुसार, जब उन्होंने सामान चेक इन किया था तब बैग पूरी तरह सुरक्षित था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी लेकिन उन्हें मौके पर कोई स्पष्ट जवाब या संतोषजनक सहायता नहीं मिली।
dharmpath.com dharmpath