मध्य प्रदेश में लू ,राजस्थान में लौटेगी हीटवेव, इन दो राज्यों में होगी बारिश

भोपाल-8 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 9 मई को गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है. 10 मई को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. 11 मई को न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है. 12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही 9 मई से खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में फिर से हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना है. फिलहाल जो राहत है वह अस्थायी रहेगी और अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क होने लगेगा.

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि उत्तरी और पूर्वी जिलों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश जारी रह सकती है. 9 और 10 मई से गर्मी की तीव्रता में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 10 मई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव अगले दो दिनों में और भी ज्यादा दिखाई देगा. देहरादून समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493