भारत द्वारा समुद्र के नीचे सबसे बड़े परीक्षण की तैयारी
May 8, 202694 Views
नई दिल्ली – भारत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच रहा है. भारत अपनी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिदमन से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट करने की तैयारी कर रहा है. इस ताकत को हासिल करने के बाद भारतीय नौसेना को आधिकारिक रूप से दूसरे महाद्वीपों तक हमला करने की क्षमता मिल जाएगी. आइये जानते हैं कि भारत क्या करने की तैयारी कर रहा है. भारत की तीसरी न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन INS अरिदमन नौसेना में शामिल हो चुकी है. इस पनडुब्बी पर अभी K-4 मिसाइलें तैनात हैं जिनकी रेंज 3500 किलोमीटर है. लेकिन, भारत अब एक मील का पत्थर छूने की तैयारी कर रहा है. भारत INS अरिदमन से शक्तिशाली K-5 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की तैयारियों में जुटा है.रक्षा मामलों की वेबसाइट डिफेंस डॉट इन के अनुसार, K-5 पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल के शुरुआती परीक्षण 2026 के अंत और 2027 की शुरुआत के बीच हो सकते हैं. INS अरिदमन इस मिसाइल को लॉन्च करने में सक्षम है क्योंकि यह INS अरिहंत और INS अरिघात की तुलना में बड़ी है. पहली दो पनडुब्बियां जहां 6000 टन की हैं, वहीं INS अरिदमन 7,000 टन की है.