ममता मीम मामला : गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने बीते सप्ताह कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम शेयर करने को लेकर हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी व संजीव खन्ना की अवकाशकालीन पीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दी है।

शर्मा के वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की हड़ताल के कारण 25 अप्रैल से कानूनी कामकाज रुका हुआ है और कोई अन्य कानूनी साधन न होने के कारण उनके पास सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

भाजपा नेता पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में हुए मेटगाला की तस्वीर पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। भाजपा नेता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी लड़ाई चल रही है।

शर्मा के परिवार ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493