कोलकाता, 20 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने सोमवार को कोलकाता पहुंचे।
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख नायडू तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। बैठक में विपक्षी पार्टियों के चुनाव बाद गठबंधन पर चर्चा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath