ममता 5 दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर

कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर निकल गई। इस यात्रा में वह निवेश जुटाने की कोशिश करेंगी।

बनर्जी के साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सुगतो बोस और दीपक अधिकारी, कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी और कोलकाता के पुलिस प्रमुख सुरजीत कर पुरकायस्थ तथा कई उद्योगपति भी गए हैं।

बनर्जी ने हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “करीब 22-23 सहमति पत्रों पर वहां हस्ताक्षर होंगे।”

उद्योगपतियों की टीम में आईटीसी अध्यक्ष वाईसी देवेश्वर, आर.पी. संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका, अंबुजा नियोशिया समूह के अध्यक्ष हर्ष नियोटिया और पैटन समूह के प्रबंध निदेशक संजय बुधिया शामिल हैं।

बुधिया ने कहा, “हमें विश्वास है कि इस यात्रा से अवसंरचना विकास, टाउनशिप योजना और पर्यटन में सहयोग में मदद मिलेगी।”

बनर्जी इस यात्रा में ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद की अध्यक्ष पैट्रीशिया हेविट और ब्रिटेन की रोजगार मंत्री प्रीति पटेल से मिलेंगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पहले बनर्जी को ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493