मराठी फिल्म के लिए फिर से बना गीत ‘जय देव’

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। गायिका जोड़ी नूरां सिस्टर्स और संगीत निर्माता सुमित सेठी एक ऑनलाइन पोर्टल ‘बॉम्बेवॉइस डॉट कॉम’ के लिए गीत ‘जय देव’ बनाने के लिए साथ आए हैं। इस बार यह गीत पश्चिमी तर्ज पर गुनगुनाया गया है।

गीत आगामी मराठी फिल्म ‘वक्रतुंड महाकाय’ का हिस्सा होगा। इसका इस्तेमाल फिल्म का प्रचार करने के लिए किया जाएगा।

गीत का वर्णन करते हुए सेठी ने कहा, “इसका पुराना महत्व है, लेकिन नया गीत है।”

‘बॉम्बेवॉइस डॉट कॉम’ के सह-संस्थापन प्रभलीन संधु ने भी नूरां सिस्टर्स- ज्योति और सुल्ताना के साथ गीत की घोषणा पर अपनी खुशी व्यक्त की।

संधु ने कहा, “देश में सोना महापात्रा गीत के साथ और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ‘द ट्रांसपोर्टर : रिफ्यूलीड’ के बाद, हमने क्षेत्रीय मंच पर ‘वक्रतुंड महाकाय’ के प्रचारक वीडियो के लिए साथ व्यापार किया।”

पुनर्वसु नायक द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय मौर्या, नमन जैन, उषा नाडकर्णी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493