मरे को हराकर मोंटे कार्लो के फाइनल में पहुंचे नडाल

मोंटे कार्लो, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मरे को 2-6, 6-4, 6-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 2005 से 2012 तक लगातार आठ बार मोंटे कार्लो का खिताब जीत चुके नडाल 2015 में यह खिताब जीतने से चूक गए थे।

अपने करियर के 100वें फाइनल में नडाल का सामना फ्रांस के गेल मोनफिल्स और जो विलफ्राइड सोंगा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493