थाना बबीना के ग्राम घिसौली निवासी 35 वर्षीय रवि रजक पुत्र रामनाथ रजक के पास थोड़ी सी जमीन थी। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उसने साहूकारों से 50 हजार रुपये का कर्ज लेकर फसल बोई थी, लेकिन सूखे के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई।
परिजनों के अनुसार, फसल बार्बाद होने जाने के कारण घर की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो गई। वह काम की तलाश में भटक रहा था, लेकिन काम भी नहीं मिल रहा था। परेशान होकर उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
सुबह परिजनों ने जब उसे लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लटकते शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
dharmpath.com dharmpath