मर्केल को लिंग समानता पुरस्कार

हेलसिंकी, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिनलैंड जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को अपने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्रसेल्स में गुरुवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला ने मर्केल का मानव गरिमा और मानवाधिकारों की रक्षक के रूप में वर्णन किया। सिपिला ने विश्वस्तर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए मर्केल की प्रतिबद्धताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा, “फिनलैंड के लिए समानता मूल सिद्धांत है।”

उन्होंने कहा कि फिनलैंड 1906 में महिलाओं को पूर्ण राजनीतिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला राष्ट्र था।

उन्होंने कहा, “इस पुरस्कार से हम दुनिया भर के देशों में लैंगिक समानता के संदेश को मजबूत करना चाहते हैं। मर्केल दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और वह कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं।”

मर्केल को पुरस्कार राशि के तौर पर 1,50,000 यूरो दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493