मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी भाजपा में शमिल

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुरेश गोपी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव भी उपस्थित थे।

अभिनेता के औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नकवी ने कहा, “सुरेश गोपी के पार्टी में शामिल होने से केरल में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।”

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता को अप्रैल में राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। वह केरल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493