मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के बाहरी इलाके में एक्सीडेंट हो गया। कथित तौर पर मलाइका एक फैशन इवेंट में जा रही थीं। एक्ट्रेस की बहन अमृता ने इस हादसे की पुष्टि की है। ईटाइम्स को बताया कि उनकी बड़ी बहन अब बेहतर हो रही है। उन्हें कुछ समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, खोपोली पुलिस ने बताया कि मलाइका अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, ‘दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुई, जो एक हादसा संभावित क्षेत्र है।’
dharmpath.com dharmpath