श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट, विपक्ष ने राष्ट्रपति से मांगा इस्तीफा

कोलंबो-श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब राजनीतिक संकट भी गहरा होता जा रहा है। एक तरफ इमरजेंसी की वजह से सेना ने मोर्चा संभाल लिया है, दूसरी तरफ मौजूदा सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई और वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति ने बेसिल की जगह अल साबरी को वित्त मंत्री बनाया है। अल साबरी इसके पहले न्याय मंत्री थे। साथ ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को एक संयुक्त सरकार में शामिल होने के लिए विपक्ष को आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति ने सभी पार्टियों को एक साथ आकर राष्ट्रीय संकट के समाधान के लिए काम करने की अपील की है। लेकिन देश के दो प्रमुख विपक्षी दलों SJB और JVP ने ऑल-पार्टी सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया है और राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की है। वैसे, आज श्रीलंका की नई कैबिनेट के शपथ लेने की संभावना है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493