मलाला पर वृत्तचित्र बाफ्टा के लिए नामांकित

लंदन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तान की शिक्षा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के जीवन पर वृत्तचित्र ‘ही नेम्ड मी मलाला’ को 69वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) के वृत्तचित्र वर्ग में नामित किया गया है।

अमेरिकी फिल्मकार डेविस गुगेनहेम द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र में मलाला के जीवन की प्रेरक कहानी को दर्शाया गया है। इस वृत्तचित्र में बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान में स्कूल जा रही एक किशोरी के सिर पर तालिबानी आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, इसके बावजूद उसने लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी।

बाफ्टा में वृत्तचित्र वर्ग में पुरस्कार के लिए ‘ही नेम्ड मी मलाला’ के साथ फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की ‘एमी’ भी नामित है। इस फिल्म में गायिका एमी वाइनहाउस के जीवन और मृत्यु को दर्शाया गया है।

बाफ्टा पुरस्कार समारोह का 69वां संस्करण 14 फरवरी को रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493