मलावी बाढ़ में 176 की मौत, 2 लाख विस्थापित

नैरोबी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मलावी में पिछले हफ्ते आई भीषण बाढ़ में कम से कम 176 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200,000 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

राष्ट्रपति पीटर मुथारिका ने अनुमान लगाते हुए बताया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान और 200,000 बेघर लोगों को दोबारा से बसाने के लिए 8.1 करोड़ डॉलर की आवश्यकता होगी।

जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान सेवा विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश दोबारा से पूरे देश को प्रभावित कर सकती है। दक्षिणी हिस्से में इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। इस इलाके में बाढ़ के कारण पहले ही दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है और भारी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मोजाम्बिक की सीमा पर लोअर शायर घाटी के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में भयंकर बाढ़ की संभावनाएं हैं।

प्रशासन का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं को सचेत रखा गया है और दक्षिण अफ्रीका द्वारा समर्थित दो अन्य विमानों और सेना के कई हेलीकाप्टरों को 24 घंटे आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश के नतीजे काफी विध्वंसकारी हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493