मलिक 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

हरारे, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने यहां जारी त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कदम रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। हालांकि मलिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 13 रन ही बना सके। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।

मलिक के बाद उनके हमवतन शाहिद अफरीदी का नाम है, जिनके खाते में 99 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच दर्ज हैं। अफरीदी के बाद तीसरे नंबर पर भारत को टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम हैं, जिन्होंने अभी तक 90 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

मंगलवार को वो अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं यह संख्या 91 हो जाएगी।

अगले दो स्थानों पर पाकिस्तान के ही दो खिलाड़ी हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद हफीज हैं, जो 83 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जबकि पांचवें स्थान पर 82 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले उमर अकमल का नाम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493