मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 159.07 अंकों की गिरावट के साथ 35,264.41 पर और निफ्टी 57.00 अंकों की गिरावट के साथ 10,657.30 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 121.74 अंकों की तेजी के साथ 35,545.22 पर खुला और 159.07 अंकों या 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 35,264.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,578.24 के ऊपरी और 35,106.57 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 115.43 अंकों की गिरावट के साथ 15,335.47 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 111.71 अंकों की गिरावट के साथ 15,920.44 पर बंद हुए।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 18.05 अंकों की तेजी के साथ 10,732.35 पर खुला और 57.00 अंकों या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 10,657.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,736.15 के ऊपरी और 10,604.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के केवल तीन सेक्टरों – सूचना प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.53 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.42 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (2.61 फीसदी), धातु (1.80 फीसदी),बिजली (1.69 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.48 फीसदी) और रियल्टी (1.29 फीसदी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
dharmpath.com dharmpath