मलेशिया एयरलाइंस ने सामान्य बैगेज अलाउंस बहाल किए

कुआलालंपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया एयरलाइंस ने बुधवार को यूरोप की उड़ानों के लिए सामान्य बैगेज अलाउंस और सामान्य मार्ग फिर से बहाल कर दिए हैं।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “कुआलालंपुर से लंदन, पेरिस और एम्सटर्डम जाने वाली आज (बुधवार) की सभी उड़ानें सामान्य मार्ग का पालन करेंगी। सामान्य बैगेज अलाउंस भी बहाल कर दिए गए हैं।”

मलेशियन स्टार के मुताबिक, बयान में कहा गया है, “यात्री अपने साथ दो सालान चेक इन कर सकते हैं, जिनका कुल भार इकॉनॉमी श्रेणी में 30 किलोग्राम, बिजनेस श्रेणी में 40 किलोग्राम और प्रथम श्रेणी में 50 किलोग्राम हो सकता है।”

एक रात पहले बैगेज अलाउंस पर सीमा लगा दी गई थी और कहा गया था कि मिस्र के आसमान से लंबी दूरी तय करने और प्रतिकूल हवा का सामना करने के कारण विमान की सामान ढो पाने की क्षमता घट गई है।

इस सीमा के तहत इकॉनॉमी श्रेणी के यात्री अधिकतम सात किलोग्राम का एक सामान ही चेक इन करा सकते थे, जबकि बिजनेस श्रेणी के यात्री कुल 14 किलोग्राम के दो सामान ही चेक इन करा सकते थे।

ये सामान उन्हें बाद में पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई थी।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वर्तमान जोखिम मूल्यांकन के आधार पर उड़ानों के लिए सामान्य मार्ग अपनाया जाएगा, जो पहले से छोटा है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि भविष्य में भी दैनिक आधार पर जोखिम का मूल्यांकन करते हुए मार्ग में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493