मेक्सिको सिटी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको की सीनेट ने सरकार को क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की सलाह दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को जारी एक बयान में सीनेट ने विदेश मंत्रालय को सलाह दी है कि वह क्यूबा के साथ मुक्त व्यापार समझौता, आव्रजन, निवेश, मेक्सिको की खाड़ी में तेल-गैस उत्खनन और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग जैसे मुद्दे पर बात करे।
बयान में मेक्सिको के कांग्रेस और क्यूबा के नेशनल एसेंबली के बीच जून 2015 में ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यावरण तथा पर्यटन जैसे मुद्दों पर हुए समझौते के आगे की कार्यवाही करने की भी सलाह दी गई है।
dharmpath.com dharmpath