आस्ट्रेलिया में तस्मानिया के रहने वाले 25 वर्षीय एंड्रयू गास्केल का कहना है कि इस दौरान वह जंगली पौधों को खाकर जीवित रहा।
एंड्रयू 18 अक्टूबर को मलेशियाई राज्य सारावाक के दूसरे सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट मुलु पर चढ़ाई के लिए गया था और उस दौरान जंगल में लापता हो गया था।
एंड्रयू को मलेशिया के जांच दल ने देर मंगलवार को ढूंढ निकाला। उसके शरीर पर जोंकें चिपटी हुई थीं और वह काफी कमजोर लग रहा था।
एंड्रयू ने बुधवार को मलेशिया के एक अस्पताल में आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) को दिए अपने बयान में कहा, “निश्चित तौर पर मैं बेहद भूखा हूं, लेकिन जीवित बचे रहने से काफी खुश हूं।”
एंड्रयू ने कहा, “मैं जंगली पौधे खाकर जीवित रहा, इसके अलावा मैंने कुछ नहीं खाया। मैं हर दिन कमजोर होता जा रहा था।”
dharmpath.com dharmpath