कुआलालंपुर, 27 मार्च (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 चालक मर्सिडीज टीम के लुइस हैमिल्टन मलेशिया ग्रांप्री के दूसरे अभ्यास सत्र में शुक्रवार को देर से शुरुआत के बावजूद शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।
इंजन में कुछ खराबी के कारण हैमिल्टन को ट्रैक पर उतरने से पूर्व 38 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
हैमिल्टन हालांकि इस समस्या के खत्म होने के साथ ही एक बार फिर अपनी लय में नजर आए और फेरारी के किमी रेकोनेन को पीछे छोड़ा।
मर्सिडीज टीम के ही जर्मन चालक निको रोसबर्ग तीसरे स्थान पर रहे। रेड बुल टीम के डानिल कव्याट और विलियम्स के वालटेरी बोटास भी शीर्ष पांच में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।
dharmpath.com dharmpath