मल्टीप्लेक्स में तब्दील संगम सिनेमा का उद्घाटन

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। कभी किफायती एकल स्क्रीन सिनेघामर के रूप में जाने जाने वाला दिल्ली के संगम सिनेमा का सौंदर्यीकरण कर उसे दो स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में तब्दील कर दिया गया है। इसमें 392 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस नए संगम का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया।

दक्षिणी दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में स्थित संगम सिनेमा अब मल्टीप्लेक्स श्रंखला पीवीआर का हो गया है। यह शुक्रवार को सिनेप्रेमियों के लिए खोल दिया गया।

सुशांत तीन अप्रैल को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ के प्रचार के लिए दिल्ली आए हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को पीवीआर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय बिजली के साथ मिलकर इसका उद्घाटन किया।

इसके साथ ही अब दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पीवीआर के सिनेमाघरों की संख्या 140 हो गई है।

सुशांत का मानना है कि यह संगम के दोबारा खुलने का एकदम सही समय है।

सुशांत ने यहां उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर कहा, “विश्व कप और परीक्षाओं के बाद कई फिल्में रिलीज होनी हैं। लेकिन हमारे पास कुछ कमाल की फिल्में हैं, जो अगले सप्ताह के बाद रिलीज हो रही हैं।”

संगम सिनेमा दिल्ली के गिने-चुने एकल स्क्रीन सिनेमाघरों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493