मलेशिया में आईएस के 9 संदिग्ध गिरफ्तार

कुआलालम्पुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े कम से कम नौ संदिग्धों का गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत के बीच कुआलालंपुर और अन्य राज्यों से सेना द्वारा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उनमें से दो कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में पहले ग्रेनेड विस्फोट में शामिल थे। यह देश में पहली बार आईएस से संबंधित हमला था।

पुलिस के मुताबिक, साबाह राज्य में हिरासत में लिए गए 17 वर्षीय संदिग्ध से जानकारी मिली कि आईएस आतंकवादी सीरिया में आतंकी हमला शुरू करने वाले हैं।

इस अभियान में तीन विदेशियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि 2013 के बाद से आईएस के 230 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सीरिया में 90 मलेशियाई लोग आईएस से जुड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493