कुआलालंपुर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलेशिया में एक भारतीय रेस्तरां को ढहा दिया गया, हालांकि यह हर साल अपने लाइसेंस का नवीकरण कराता रहता था।
स्टार आनलाइन की रपट के मुताबिक कुआलालंपुर के अम्पांग जिले में 16 साल पुराने इस रेस्तरां को 12 अगस्त को जिला परिषद के अधिकारियों ने तुड़वा दिया।
रेस्तरां के मालिक पी.सुब्रमण्यम ने कहा कि वह हैरत में हैं। उन्होंने अपनी दुकान चलाने के लिए सभी जरूरी परमिट हासिल किए हुए थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
dharmpath.com dharmpath