भारतीय खिलाड़ियों का स्तर सुधारने आया हूं : कार्लोस

कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व कप (2002) जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य और इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोस के मार्की खिलाड़ी और कोच रोबटरे कार्लोस ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय खिलाड़ियों का स्तर सुधारने और उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए यहां आए हैं।

कार्लोस (42) ने कहा कि उन्होंने आईएसएल का बीता सीजन भी देखा था और वह महसूस करते हैं कि यह सीजन काफी बड़ा और बेहतर है।

कार्लोस ने कहा, “मैं बीते साल से ही आईएसएल को देख रहा हूं। मैंने इसके कई मैच जीते। यह साल काफी बेहतर है। आईएसएल दुनिया भर में सब जगह देखा जाता है। मैं यहां लीग का स्तर सुधारने आया हूं। साथ ही साथ हमें भारतीय खिलाड़ियों का भी स्तर सुधारना होगा। हमें उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ानी होगी, जिससे कि वे मजबूत बनकर सामने आएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493