इंद्राणी अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को डेंगू होने की आशंका के चलते बुधवार को सर जे.जे.अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका रक्त प्लेटलेट्स 65 हजार पहुंच गया है और उन्हें डेंगू होने की आशंका है।

अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि उन्हें बुखार आ रहा था व डेंगू के अन्य लक्षण दिखाई दिए।

चिकित्सकों के एक दल ने बुधवार सुबह भायखला जेल में उनके स्वास्थ्य की जांच की।

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जेल परिसर से अस्पताल भेजने की सिफारिश की।

बुधवार सुबह जेल अधिकारियों ने दंडाधिकारी आर.वी.अदोन को उनके स्वास्थ्य को लेकर एक रपट सौंपी, जिसके मुताबिक उनका रक्त प्लेटलेट्स 65 हजार पहुंच गया है और उन्हें डेंगू होने की आशंका है।

कमजोरी महसूस करने के बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं, जिसके बाद गंभीर हालत में तीन अक्टूबर को इंद्राणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह चार दिनों तक आईसीयू में रहीं।

गौरतलब है कि अपनी 24 वर्षीय बेटी शीना बोरा की हत्या और उसके शव को रायगढ़ के निकट जंगल में ठिकाने लगाने के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी, उनके पूर्व पति संजीव खन्ना व उनके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।

तीनों दो महीने से पुलिस हिरासत में हैं, जबकि मामले की जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493