मलेशिया में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र नेताजी के नाम पर

कुआलालंपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कुआलालंपुर में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाएगा।

मलेशिया में अपने दौरे के दूसरे दिन भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “आपके पुरखों में से हजारों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल होने के लिए आगे आए थे।”

मोदी ने कहा, “मलेशियाई भारतीयों का स्वतंत्र भारत पर बड़ा ऋण है।”

मोदी ने कहा, “हम यहां अपने सांस्कृतिक केंद्र का नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखेंगे।”

मोदी के भाषण से पहले सर्वश्रेष्ठ भारतीय और मलेशियाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

समारोह का आयोजन ‘वेल्कम पार्टनर्स’ ने किया था, जिसमें देश भर के भारतीय प्रवासी और लगभग 90 सांस्कृतिक और सामुदायिक संगठन शामिल हैं।

मलेशिया की लगभग तीन करोड़ की आबादी में से लगभग बीस लाख भारतीय मूल के हैं।

मोदी शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे, जहां वह 13वें आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ)-भारत सम्मेलन और 10वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493