वैष्णो देवी-कामाख्या के बीच 17 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

निर्णय के तहत कामाख्या-कटरा विशेष साप्ताहिक गाड़ी कामाख्या से रविवार 29 नवंबर व 6 दिसंबर को और वैष्णो देवी (कटरा) से बुधवार 25 नवंबर व 9 दिसंबर को चलेगी।

इस विशेष गाड़ी में जेनरेटर सह लगेजयान के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, शयनयान के 5 तथा द्वितीय श्रेणी के 6 कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 05655 विशेष साप्ताहिक गाड़ी कामाख्या से 10.45 बजे प्रस्थान कर गोलपारा टाउन, न्यू बोगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नवगछिया दूसरे दिन खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, लहरियासराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल जं., सगौली, नरकटियागंज स्टेशनों पर रुकते हुए कप्तानगंज से 13.10 बजे, गोरखपुर से 14.30 बजे चलेगी।

यह गाड़ी खलीलाबाद से 15.12 बजे, बस्ती से 15.45 बजे, गोंडा से 17.10 बजे, सीतापुर कैंट से 20.30 बजे, बरेली से 23.50 बजे छूटकर तीसरे दिन मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर रुकते हुए माता वैष्णो देवी (कटरा) 16 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में 05656 कटरा-कामाख्या विशेष साप्ताहिक गाड़ी कटरा से 3.40 बजे प्रस्थान कर उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली से 19.40 बजे, दूसरे दिन सीतापुर कैंट से 00.15 बजे, गोंडा से 3.50 बजे, बस्ती से 5.00 बजे, खलीलाबाद से 05.32 बजे, गोरखपुर से 06.55 बजे, कप्तानगंज से 7.45 बजे छूटकर नरकटियागंज, सगौली, रक्सौल जं., सीतामढ़ी होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

दरभंगा से आगे लहरियासराय, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, धूपगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोगाईगांव तथा गोलपारा टाउन रुकते हुए तीसरे दिन 12.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493