मल्किार्जुन खड़गे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। महाराष्ट्र में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी नेता मोहन प्रकाश के स्थान पर नियुक्त खड़गे का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है।”

पार्टी ने खड़गे की सहायता करने के लिए गुजरात से सोनल पटेल, हरियाणा से आशीष दुआ और तेलंगाना से संपत कुमार को एआईसीसी सचिव नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां श्योराज जीवन वाल्मीकि और बाला बच्चन के स्थान पर हुईं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493