मशकूर अहमद एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

अलीगढ़, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के मशकूर अहमद उस्मानी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का अगला छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया है।

अलीगढ़, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के मशकूर अहमद उस्मानी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का अगला छात्र संघ अध्यक्ष चुना गया है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दरभंगा के रहने वाले उस्मानी को 9,071 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 6,719 वोटों से हराया।

परिणाम आधी रात को घोषित हुए। इसकी आधिकारिक घोषणा शाम को होगी।

सज्जाद राठार को उपाध्यक्ष और मोहम्मद फहाद को सचिव पद हासिल किया है।

करीब 18,200 छात्रों ने सोमवार को छात्र संघ के नए नेता को चुनने के लिए मतदान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493