मशहूर भारतीय शेफ जिग्स कालरा का निधन

गुरुग्राम, 4 जून (आईएएनएस)। मशहूर शेफ जिग्स कालरा का 72 वर्ष की उम्र में मंगलवार को यहां निधन हो गया।

उन्होंने ‘जार ऑफ इंडियन कुजीन’ और ‘टेस्ट मेकर टू द नेशन’ जैसे नाम अर्जित किए थे।

उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के अलावा, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और दिवंगत राजकुमारी डायना की पसंद का खाना उन्हें परोसा था।

कालरा ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खाद्य समारोहों और शिखर सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

परिवार वालों ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से वह बीमार चल रहे थे और यहां अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछले महीने, उनके बेटे जोरावर ने इंस्टाग्राम पर उनके स्वास्थ्य के बारे में एक जानकारी साझा किया था।

जोरावर ने 21 मई को एक पोस्ट में लिखा था, “आज मेरे पिता जिग्स कालरा का 72वां जन्मदिन है। यह दुर्भाग्य से पहली बार अस्पताल में मनाया गया, क्योंकि वह ठीक नहीं है। पिछले साल हमने इसे परिवार के साथ घर पर मनाया था। अपने माता-पिता के साथ मनाए गए हर एक जन्मदिन और बिताए गए समय के अलावा और कुछ भी मायने नहीं रखता है। वह जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे।”

भारतीय कुजीन पर 11 किताबें लिखने वाले कालरा का लोधी श्मशान में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493