मसरत के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

masrat-alam-54faf52a97005_exlstश्रीनगर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र तथा राज्य सरकार के दबाव के कारण शुक्रवार रात कट्टरपंथी नेता मसलत आलम के खिलाफ राजद्रोह और देश के विरोध में युद्ध छेड़ने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मसरत को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार रात नेता मसरत के खिलाफ धारा 121ए (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने) और धारा 124 (राजद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया है।

मसरत पर लगाए गए अतिरिक्त आरोपों के तहत उसे बडगाम के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मसरत को पुराने श्रीनगर शहर में एहतियातन नजरबंद करने के बाद शुक्रवार को पहले नजदीकी शाहीदगंज पुलिस थाने और फिर बडगाम जिले के हमहामा पुलिस थाने भेज दिया गया था। मसरत तथा एक अन्य अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के खिलाफ 14 अप्रैल के खिलाफ उस वक्त प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जब अलगाववादियों की रैली के दौरान युवकों ने पाकिस्तानी झंडा लहराया था तथा भारत विरोधी नारेबाजी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493