नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार नीरज घेवन ने पुरस्कार विजेता फिल्म ‘मसान’ की पठकथा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को दिमाग में रखकर लिखी थीं।
घेवन ने ‘मसान’ के लिए ऋचा की भूमिका (देवी) ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के दौरान लिखी थी।
ऋचा ने एक बयान में कहा, “मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ कि नीरज ने मुझे दिमाग में रखा। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।”
भारत में ‘मसान’ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में पुरस्कार जीत चुकी यह फिल्म इस महीने की शुरुआत में यहां छठे जागरण फिल्म उत्सव में दिखाई गई थी और इसे जबर्दस्त सराहना मिली थी।
फिल्म की कहानी चार जिंदगियों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें ऋचा के अलावा संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath