वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादी संगठन अल-कायदा से लंबे समय तक जुड़े और खोरासान गुट के सदस्य मुहसिन अल-फदहली आठ जुलाई को सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, अल-फदहली पहले भी हमलों का निशाना बन चुका था और कुछ लोगों का मानना था कि वह मर चुका है। लेकिन आठ जुलाई को किए गए हमले के वक्त वह सीरिया में सरमादा के पास वाहन में सवार हो कहीं जा रहा था, जब उसे निशाना बनाया गया।
पेंटागन के प्रवक्ता जेफ डेविस ने एक बयान में कहा कि अल-फदहली अल-कायदा के वरिष्ठ आतंकवादियों के नेटवर्क खोरासान गुट का सदस्य था, जो अमेरिका और उनके सहयोगियों पर हमले करने की साजिश करता था।
dharmpath.com dharmpath