मसाबा ने दोस्तों को दी ब्राइडल शॉवर पार्टी

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना आने वाले कुछ दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसे यादगार बनाने के लिए मसाबा ने अपने कुछ दोस्तों के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं।

बुधवार की शाम आयोजित हुई इस पार्टी में मसाबा ने नीरव मोदी के डिजाइन किए हीरे जड़े नेकलेस के साथ अपने ब्रांड की ज्वेलरी भी पहनी थी।

ऑफ शोल्डर काले-सफेद रंग के टॉप के साथ मसाबा ने काली रंग की ब्रीजी पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को घुंघराले कर खुला छोड़ रखा था।

डिजाइनर निश्का लूला भी इस पार्टी में मौजूद थीं, उन्होंने ट्वीट कर मसाबा को शादी की अग्रिम बधाई दी है।

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विलियम रिचर्ड्स की बेटी मसाबा इस साल के अंत में फिल्म निर्माता मधु मंतेना से शादी करने जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493